मित्रो, मैं अपना पहला सन्देश लिख रहा हूँ तो अपने बारे में कुछ बताऊँ, मैं मंदसौर नाम के शहर जो की मध्य प्रदेश में है, में रहता हूँ पढाई तो पूरी कर ली है अब काम की जुगत में हूँ अब बात मेरे मंदसौर की मंदसौर इंदौर से लगभग २१० किलोमीटर दूर है उत्तर पश्चिम की और मंदसौर में भगवान् पशुपतिनाथ की विश्व की एक मात्र अष्ट मुखी प्रतिमा स्तिथ है इस प्रतिमा के आठो मुखो के द्वारा जीवन के आठ रसों को बताया गया है जैसे क्रोध , प्रेम , भय आदि ये मूर्ति लगभग छटी शताब्दी की है उस समय मंदसौर शहर पर रजा यशोधर्मन का राज था यहाँ के लोगो का कहना है की मंदसौर रावण का ससुराल भी है यहाँ पर रावण की मूर्ति भी है मंदसौर शहर भारत का एक ऐसा जिला है या यूँ कहें एकमात्र जिला है , जहाँ पर अफीम खेती होती है हालाँकि मंदसौर से जुड़े नीमच जिले में भी इसकी खेती होती है पर नीमच जिला भी पहले मंदसौर में ही था मंदसौर जिला और नीमच जिला राजस्थान व मध्य प्रदेश की सीमा पर स्तिथ है नीमच राजस्थान से तीन और से घिरा है
अब बात कुछ मेरे बारे में , मेरा व्यक्तित्व कुछ अजीब सा है मैं कभी खुश कभी उदास तो कभी बहुत चंचल तो कभी बहुत गंभीर मेरी रुचियाँ संगीत, नई नई तकनीक के बारे में जानने में है कंप्यूटर के बारे में अधिक से अधिक जानना मेरा शौक है संगीत मेरी ज़िन्दगी का अभिन्न हिस्सा है अब बहुत बोर कर लिया आपको अब मैं कुछ नया जानने के बाद आपसे बात करना चाहूँगा तो करते रहिये बात